योगी को छोड़ अखिलेश के निशाने पर आईं प्रियंका गांधी! लखीमपुर खीरी मामले पर दिया बड़ा बयान

प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान योगी को छोड़ अखिलेश के निशाने पर आईं प्रियंका गांधी! लखीमपुर खीरी मामले पर दिया बड़ा बयान

Juhi Verma
Update: 2021-10-06 09:17 GMT
योगी को छोड़ अखिलेश के निशाने पर आईं प्रियंका गांधी! लखीमपुर खीरी मामले पर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखीमपुर खीरी मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीतापुर जाने की अनुमति मिल गई है। दोनों भाई बहन वहां  से सीतापुर के लिए रवाना होंगे। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर लखीमपुर मुद्दे पर बयान दिया है। पर, इस बार अखिलेश यादव के निशाने पर अकेले योगी सरकार नहीं थी। बल्कि, प्रियंका गांधी के सवाल पर भी अखिलेश उन पर निशाना साधने से नहीं चूके।

‘बंद थीं, हमारा संघर्ष नहीं देख पाईं’
अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर आज तक से खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कमरे में बंद थीं. वो हमारा संघर्ष नहीं देख पाईं। दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा था कि बहुजन समाज पार्टी मैदान में संघर्ष करती नहीं दिखाई देती। इस सवाल पर अखिलेश यादव ने प्रियंका के नजरबंद होने की बात को याद दिलाते हुए कहा कि प्रियंका कमर में बंद थीं, इसलिए वो समाजवादी पार्टी का संघर्ष नहीं देख पाईं। 
अखिलेश यादव का ये बयान ऐसे समय आया है जब लखीमपुर में हुई घटना पर पूरा विपक्ष योगी सरकार के खिलाफ एकजुट नजर आ रहा है।
वीडियो पर राय
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को रोकने के लिए ही सारी तैयारी कर रखी है. पीड़ित परिवार से कोई मिल न ले इसके लिए पूरी फोर्स तैनात कर रखी है। अखिलेश ने ये भी कहा कि अगर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपराध किया होगा तो उसे कौन पकड़ेगा? इसलिए सरकार की कोशिश बचाने की नजर आ रही है। ताकि, सच्चाई बाहर न आ सके।

Tags:    

Similar News