मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

IANS News
Update: 2022-02-28 03:30 GMT
हाईलाइट
  • 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
  • पहले चरण के मतदान में 15 महिला उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। ये जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी।

सुबह 7 बजे कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान शुरू हो गया है। यहां बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों के सामने पुरुष और महिलाएं लाईन में खड़े नजर आए। राज्य में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

यहां कुल 12,09,439 मतदाता हैं, जिनमें 6,28,657 महिलाएं और 175 ट्रांसजेंडर शामिल हैं, जो पांच जिलों- इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चुराचंदपुर और कांगपोकपी के 1,721 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के पात्र हैं। सोमवार को पहले चरण के मतदान में 15 महिला उम्मीदवारों सहित 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

उम्मीदवारों में मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री युमनाम जॉयकुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस नेता रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और मौजूदा पार्टी विधायक अकोइजम मीराबाई देवी शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत फेस मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग का इस्तेमाल करना जरूरी है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News