राजस्थान को मिला नया मुख्यमंत्री: भजन लाल शर्मा होंगे राज्य के नए मुखिया, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

  • राजस्थान में नए सीएम का एलान
  • भजन लाल शर्मा होंगे राज्य के नए चीफ मिनिस्टर

Raj Singh
Update: 2023-12-12 03:54 GMT

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान को आज नया सीएम भजनलाल शर्मा के रूप में मिल गया है। यह राजधानी जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने पहली बार विधायकी का चुनाव जीता है। मूलरूप से ये भरतपूर से रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर ही यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगे।

Live Updates
2023-12-12 11:42 GMT

राजभवन भजनलाल शर्मा पहुंच गए हैं और राज्यपाल कलराज मिश्रा को सरकार बनाने का दाव कर रहे हैं। इनके साथ दीया कुमारी, वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह भी राजभवन में मौजूद हैं।

2023-12-12 11:34 GMT

राजस्थान में सरकार बनाने के लिए भजनलाल शर्मा राजभवन के लिए निकल चुके हैं।

2023-12-12 11:06 GMT

राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। इसके अलावा दीया कुमार और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।  

2023-12-12 10:25 GMT

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विधायकों का फोटो सेशन होने के बाद विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विधायकों राज्य के कई नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जल्द ही विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। इसके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर भी ऐलान कर दिया जाएगा। 

2023-12-12 09:57 GMT

बैठक से पहले विधायकों का फोटो सेशन हो रहा है। कहा जा रहा है कि शाम पांच बजे तक सीएम के नाम का एलान हो सकता है।

2023-12-12 09:53 GMT

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि राजस्थान में भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा।

2023-12-12 09:37 GMT

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। सिंह के साथ वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।

2023-12-12 09:19 GMT

वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह की बंद कमरे में वन टु वन बैठक बताई जा रही है। पिछले 10 मिनट से दोनों नेताओं में बैठक चल रही है।

2023-12-12 09:14 GMT

बीजेपी दफ्तर में विधायकों का आने का सिलसिला जारी है। शाम चार बजे विधायकों की बैठक जयपुर स्थिति बीजेपी कार्यालय में होने वाली है।

2023-12-12 08:29 GMT

राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने को भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच रहे सभी विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News