कोहली के लिए 'लकी' हैं अनुष्का, मिलने के बाद लगा चुके हैं 36 सेंचुरी

कोहली के लिए 'लकी' हैं अनुष्का, मिलने के बाद लगा चुके हैं 36 सेंचुरी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-13 07:30 GMT
कोहली के लिए 'लकी' हैं अनुष्का, मिलने के बाद लगा चुके हैं 36 सेंचुरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस एक-दूजे के हो ही गए। इस वक्त के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक विराट-अनुष्का ने भारत से हजारों किलोमीटर दूर जाकर इटली के टस्कनी शहर के फिनोशिटा रिजॉर्ट में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ये कपल हनीमून बनाने साउथ अफ्रीका जा सकता है, क्योंकि यहीं पर अगले महीने से टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगा। जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के "प्यार" की खबरें मीडिया में आई थी और कोहली कभी अच्छा नहीं खेल पाते थे, तो इसके पीछे अनुष्का को ब्लेम किया जाता था। यहां तक कि एक बार अनुष्का मैच देखने आई, तो विराट जल्द ही आउच हो गए। इसके बाद तो लोगों ने अनुष्का को विराट के लिए "अनलकी" बता दिया। हालांकि, रिकॉर्ड तो कुछ और ही कहते हैं। भले ही दुनिया ने शुरुआत में अनुष्का को अनलकी बताया, लेकिन असल में इसका उलट है।


अनुष्का की एंट्री के बाद लगाई 36 सेंचुरी

दरअसल, कहीं न कहीं विराट की लाइफ में अनुष्का एंट्री होने के बाद अनुष्का उनका "लकी चार्म" साबित हुई हैं। जबसे विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई है, उसके बाद से विराट के सितारे बुलंद हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अनुष्का से मिलने के बाद से अब तक विराट कोहली 36 इंटरनेशनल सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं इससे पहले विराट ने सिर्फ 16 सेंचुरी ही लगाई थी। देखा जाए, तो अनुष्का की एंट्री होने के बाद विराट कोहली ने वनडे में जहां 16 सेंचुरी लगाई है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में कोहली अब तक 17 सेंचुरी लगा चुके हैं।



अनुष्का के आते ही विराट बने कैप्टन

बात यहीं खत्म नहीं होती है। कहा जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। इसके बाद 2014 में विराट कोहली को टेस्ट टीम का कैप्टन बना दिया गया। इसके बाद 2017 आते ही विराट को वनडे और टी-20 टीम की कैप्टेंसी भी मिल गई। साल 2017 तो विराट के लिए बहुत ही लकी रहा है। इस साल विराट कोहली अब तक 11 सेंचुरी लगा चुके हैं। इसके साथ ही पिछले दो सालों में विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 6 डबल सेंचुरी लगाकर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को भी पछाड़ दिया। इसलिए अगर कहा जाए, कि अनुष्का विराट के लिए "लकी चार्म" हैं, तो शायद गलत नहीं होगा।



2013 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

Similar News