क्रिकेट: रोहित ने कहा- धरती मां अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ़ रही हैं

क्रिकेट: रोहित ने कहा- धरती मां अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ़ रही हैं

IANS News
Update: 2020-05-14 12:30 GMT
क्रिकेट: रोहित ने कहा- धरती मां अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ़ रही हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण इस समय जो स्थिति है उसमें एक अच्छी बात यह है कि प्रकृति अपने आप को ठीक करने की कोशिश कर रही है। कोरोनावायरस के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं और और 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है।

रोहित ने टिवटर पर लिखा, यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है और हम जिसे सामान्य कहते हैं उसे इसने बर्बाद कर दिया। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखनी है तो, धरती मां अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते निकाल रही है। इस तरह के समय आपको आशा की किरण ढूंढ़ने को कहते है और हमें यही करना चाहिए। अगर कोविड-19 के कारण पूरा विश्व नहीं रुका होता तो रोहित इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे होते।

 

Tags:    

Similar News