FIFA World Cup : डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया

FIFA World Cup : डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-16 18:34 GMT
FIFA World Cup : डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया
हाईलाइट
  • FIFA World Cup 2018 के ग्रुप सी में डेनमार्क ने शानदार आगाज करते हुए पेरू को 1-0 से हरा दिया।
  • मैच का एकमात्र गोल स्ट्राइकर यूसुफ युरारी पॉलसन ने 58वें मिनट में बॉक्स के अंदर से किया।
  • ये विश्व कप इतिहास में डेनमार्क का 28वां गोल है और सभी गोल बॉक्स के अंदर से मारे गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। FIFA World Cup 2018 के ग्रुप सी में डेनमार्क ने शानदार आगाज करते हुए पेरू को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्ट्राइकर यूसुफ युरारी पॉलसन ने 59वें मिनट में बॉक्स के अंदर से किया। बता दें कि 36 साल बाद विश्व कप में भाग ले रहे पेरू ने लगातार हमले किए, लेकिन अंतिम पलों में हुई चूक के कारण आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा।

पॉलसन ने इस तरह किया गोल
मैच में शानदार खेल रहे डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन की भूमिका इस गोल में अहम रही। एरिक्सन मैदान के बीच से बॉल को लेकर आगे बढ़े थे। उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ पेरू के दिग्गज खिलाड़ियों को छकाते हुए बॉल को पॉलसन की तरफ बढ़ाया। पॉलसन भी इस मौके को भुनाने से नहीं चूके और उन्होंने 10 गज की दूरी से गोलकीपर पेड्रो गालिसे को छकाकर गोल कर दिया।

VAR सिस्टम का उपयोग
मैच रेफरी को इस मुकाबले में भी एक बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद मैच रेफरी को अपना नतीजा बदलना पड़ा। पेरू को 44वें मिनट में वीडियो सहायक रेफरी (VAR) की मदद से पेनल्टी मिली थी। कुएवा पेनल्टी लेने के लिये आये लेकिन उनका शॉट हवा में लहराता हुआ क्रास बार के काफी ऊपर से बाहर चला गया।

Similar News