FIFA World Cup Draw : ग्रुप टीमें फाइनल, रूस-सऊदी अरब के बीच पहला मुकाबला

FIFA World Cup Draw : ग्रुप टीमें फाइनल, रूस-सऊदी अरब के बीच पहला मुकाबला

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-01 18:54 GMT

डिजिटल डेस्क, क्रिमलीन। अगले साल रूस में होने वाले फीफा वर्ल्डकप के ग्रुप फाइनल हो गए हैं। शुक्रवार को रूस के क्रिमलिन में इसके लिए ड्रॉ निकाला गया। इसमें गत विजता जर्मनी को ग्रुप-F में मैक्सिको, स्वीडन और दक्षिण कोरिया के साथ रखा गया है। वहीं पिछले वर्ल्डकप की उप विजेता अर्जेंटिना को क्रोएशिया, आईसलैंड और नाइजीरिया के साथ ग्रुप-D में रखा गया है।

14 जून से 15 जुलाई 2018 के बीच यह वर्ल्डकप आयोजित होगा। इसमें 32 टीमें भाग ले रही हैं। जिन्हें आठ अलग-अलग ग्रुपों में बांटने के लिए आज ड्रॉ निकाले गए। ग्रुप फाइनल होने के बाद बताया गया कि वर्ल्डकप-2018 का ओपनिंग मैच 14 जून को मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। वहीं जर्मनी अपने अभियान की शुरुआत मैक्सिको के खिलाफ करेगा।

फाइनल ग्रुप पॉजिशन :
ग्रुप ए:  रुस, उराग्वे, मिस्र, सऊदी अरब
ग्रुप बी पुर्तगाल, स्पेन, ईरान, मोरक्को
ग्रुप सी  फ्रांस, पेरू, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप डी अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आईसलैंड, नाइजीरिया
ग्रुप ई  ब्राजील, स्विटजरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया
ग्रुप एफ जर्मनी, मैक्सिको, स्वीडन, दक्षिण कोरिया
ग्रुप जी  बेल्जिजम,  इंग्लैंड, पनामा, ट्यूनीशिया
ग्रुप एच पोलैंड,  कोलंबिया, सेनेगल, जापान
 

Similar News