पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर खेल जगत ने किया शोक व्यक्त

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर खेल जगत ने किया शोक व्यक्त

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-17 14:08 GMT
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर खेल जगत ने किया शोक व्यक्त
हाईलाइट
  • खेल जगत ने दी श्रद्धांजली
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शोक में डूबा देश

डिजिटल डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार 16 अगस्त को निधन हो गया। राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में भी शोक की लहर है। भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग शामिल हैं। 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि "आसमान को छू गया, जो आसमान सा विशाल था, धरती में सिमट गया जो मिट्टी जैसा नर्म था। कौन है जो अटल रह पाया जिंदगी भर, अटल बनके वो जिंदगी को पा गया।"
 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने अपने सबसे प्रिय व बेहतरीन नेता को खो दिया। 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। 

 

 

हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा एक युग का अंत। 

 

 

बॉक्सिंग स्टार विजेंदर सिंह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर सुनकर उदास हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।  

 

 

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पूर्व पीएम अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारत के एक महान नेता थे। 

 

 

बता दें कि अटल जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीनों तक चली थी। 1999 में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और उन्होंने अपना 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया था। 

Tags:    

Similar News