Bhaskar Hindi
Update: 2017-05-31 07:26 GMT
टीम डिजिटल, खेल डेस्क.  गौतम गंभीर वैसे तो अपने अंतर्मुखी स्वाभाव के कारण जाने जाते हैं लेकिन हाल ही उन्होंने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है कि लोग उनके बारे में सोचने के लिए मजबूर हैं। इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर हमेशा से कहते आए हैं कि यदि वे क्रिकेटर नहीं होते, भारतीय सेना का हिस्सा होते। आर्मी को अपने असली हीरो बताने वाले गंभीर ने इस मुश्किल समय में भारतीय सेना के लिए एक नई और खास मुहिम शुरू की है। 

इस वीडियों में गौतम गंभीर ने देशवासियों से अपनी झिझक खत्म करने के लिए कहा है। हाथ में प्लेकार्ड्स और मुंह पर टेप लगाए गंभीर ने बड़े ही आसान तरीके से एक कठिन सवाल किया है, जो हम सब को अपने अंदर झांकने के लिए मजबूर कर देगा। गंभीर ने पूछा कि क्या अपने अपने सैनिकों के प्यार और उनकी इज्जत करते हैं। गंभीर ने सवाल किया कि क्या आप उनका शुक्रिया अदा करते हैं। गौतम गंभीर एक बार भारतीय सेना के समर्थन में उतरे हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी भारतीयों से ऐसे सवाल किया है, जिसे सुनकर हर भारतीय सोचने पर मजबूर है। 

]]>

Similar News