#INDvsNZ: 30 साल और जीत सिर्फ 7, ऐसा है कीवियों का भारत में रिकॉर्ड

#INDvsNZ: 30 साल और जीत सिर्फ 7, ऐसा है कीवियों का भारत में रिकॉर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-21 07:17 GMT
#INDvsNZ: 30 साल और जीत सिर्फ 7, ऐसा है कीवियों का भारत में रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी है। इसके साथ ही टीम इंडिया इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है, इस कारण भी इस सीरीज पर उसकी जीत की दावेदारी भी काफी मजबूत है। भारत में कीवियों का रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है और वो अब तक भारत में सिर्फ 7 मैच ही जीत पाया है, जबकि 24 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पहले श्रीलंका और फिर ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराने वाली टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ है, जिसका फायदा भी टीम इंडिया को मिल सकता है। 

 

एक भी सीरीज में नहीं जीता न्यूजीलैंड

 

इंडिया और न्यूजीलैंड भारत में अब तक 5 वनडे सीरीज खेल चुकी है, जिसमें से एक भी सीरीज न्यूजीलैंड नहीं जीत पाया है। इन पांचों सीरीज पर टीम इंडिया ने ही कब्जा किया है। टीम इंडिया ने 1988 में 4-0 से, 1995 में 3-2 से, 1999 में 3-2 से, 2010 में 5-0 से और 2016 में 3-2 से न्यूजीलैंड को हराया है। इसमें से दो बार टीम इंडिया कीवियों का वाइटवॉश कर चुकी है।

30 साल में जीते सिर्फ 7 मैच

 

1987 से न्यूजीलैंड की टीम इंडिया के खिलाफ भारत में वनडे मैच खेल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 24 में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 7 मैच में ही जीत मिली है। वहीं दोनों टीमें अब तक 5 वनडे सीरीज खेल चुकी है, जिसमें 24 मैच हुए हैं। इसमें से न्यूजीलैंड सिर्फ 6 मैच जीती है, जबकि टीम इंडिया 18 मैच जीत चुकी है। 

 

INDvsNZ का शेड्यूल : 

 

वनडे सीरीज (दोपहर 1:30 बजे से)

1. 22 अक्टूबर : मुंबई
2. 25 अक्टूबर : पुणे
3. 29 अक्टूबर : कानपुर

 

टी-20 सीरीज (शाम 7 बजे से)

1. 01 नवंबर : दिल्ली
2. 04 नवंबर : राजकोट
3. 07 नवंबर : तिरुवनंतपुरम

Similar News