87 साल और 57 टूर्नामेंट बाद पहली बार FIFA World Cup खेलेगा भारत

87 साल और 57 टूर्नामेंट बाद पहली बार FIFA World Cup खेलेगा भारत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-05 18:31 GMT
87 साल और 57 टूर्नामेंट बाद पहली बार FIFA World Cup खेलेगा भारत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम का किसी FIFA World Cup में खेलने का 87 साल का इंतजार आज खत्म होगा। FIFA Under 17 World Cup में मेजबान टीम शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रात 8 बजे अमेरिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे।

अमेरिका से पहला मुकाबला, रात 8:00 बजे शुरू होगा

1930 से अब तक पुरुष वर्ग में 20 सीनियर वर्ल्ड कप, 21 अंडर-20 वर्ल्ड और 16 अंडर-17 वर्ल्ड कप आयोजित हुए हैं। इनमें भारतीय टीम एक में भी भाग नहीं ले सकी थी। इस वर्ल्ड कप में 52 मैच खेले जाएंगे, 28 अक्टूबर को फाइनल मैच होगा।

एक बार चैंपियन बनी है मेजबान टीम

अब तक हुए 16 फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार मेजबान टीम चैंपियन बनने में सफल रही है। यह कारनामा मैक्सिको ने 2011 में किया था।

ग्रुप राउंड पार करना चुनौती

भारत के लिए ग्रुप स्टेज पार करना ही चुनौती है। भारत ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और दो बार की चैंपियन घाना के साथ है। ऐसे में एक भी मैच बचा पाना मुश्किल होगा।

Similar News