इन्विटेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी भारतीय महिला आइस हॉकी टीम

इन्विटेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी भारतीय महिला आइस हॉकी टीम

IANS News
Update: 2019-10-31 12:00 GMT
इन्विटेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी भारतीय महिला आइस हॉकी टीम

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला आइस हॉकी टीम चीनी ताइपे में होने वाली आगामी इन्विटेशनल चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेगी।

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) के महासचिव हरजिंदर सिंह ने गुरुवार को यहां टीम के सम्मान समारोह के दौरान इसकी जानकारी दी। चीनी ताइपे में चार से नौ नवंबर तक होने वाली इन्विटेशनल चैंपियनशिप में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, मलेशिया और कई अन्य टीमें भी भाग ले रही हैं।

ह्यूमन परफॉरमेंस कंपनी-अंडर आर्मर ने इस खेल में अब तक बेहतरीन सफलता हासिल करने के लिए गुरुवार को यहां भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम की सभी खिलाड़ी मौजूद थीं।

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की कप्तान सेवांग चुस्कित ने चैंपियनशिप के लिए टीम की तैयारियों को लेकर कहा, इससे पहले प्रत्येक खिलाड़ी खुद व्यक्तिगत रूप से अपनी तैयारी कर रही थी। लेकिन अब चैंपियनशिप में बेहतर करने के लिए हम एक टीम के रूप में इसकी तैसारी कर रहे हैं। एक टीम के तौर पर, हमने अपनी हर सीमा को एक ऐसी चुनौती की तरह लिया जिससे हम लोहा ले सकते हैं।

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने 2016 से यह खेल खेलना शुरू किया था और टीम 2017 में आयोजित आईआईएचएफ चैलेंज कप ऑफ एशिया में चैथे स्थान पर रही थी।

कप्तान ने कहा, हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पारी शुरू करने के बाद लगातार कई मैच हार गए थे और और ऐसे में खुद पर हौंसला बनाए रखना और इसे आगे जारी रखना वाकई मुश्किल काम था। लेकिन अपने इरादों के दम पर हम टिके रहे और हमने अपने आगे के रास्ते की हर बाधा को पार किया।

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News