रोहिंग्या मुसलमानों पर इरफान पठान का ट्वीट, लोगों ने इस तरह की खिंचाई

रोहिंग्या मुसलमानों पर इरफान पठान का ट्वीट, लोगों ने इस तरह की खिंचाई

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 13:49 GMT
रोहिंग्या मुसलमानों पर इरफान पठान का ट्वीट, लोगों ने इस तरह की खिंचाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में बौद्ध संगठनों और रोहिंग्या मुसलमानों के बीच जारी खूनी झड़प में अब तक 400 से अधिक मुसलमान मारे जा चुके हैं। करीब 10 लाख से अधिक तो देश छोड़कर बांग्लादेश और भारत की राह पकड़ चुके हैं। इसी पर अपना दर्द बयां करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर अधिकतर लोगों ने उन्हें खूब जमकर खरी खोटी सुनाई है।

बता दें कि इरफान पठान ने ट्वीट कर दुनिया में लोगों की सोच पर सवाल उठाया है। पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "लगता है दुनिया और इसके लोग ये तय कर चुके हैं कि उन्हें शांति नहीं चाहिए। आज इंसान सिर्फ दूसरे इंसान को तकलीफ पहुंचाना चाहता है।" इरफान पठान ने अपने इस ट्वीट में #MyanmarGenocide भी इस्तेमाल किया है। निशाना साधते हुए कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि तब आपको दर्द नहीं हुआ, जब कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार हो रहे थे।

ऐसे ही कुछ दूसरे यूजर्स ने लिखा कि इन रोहिंग्या मुसलमानों को कोई मुस्लिम देश अपने पास लेने को तैयार क्यों नहीं हो रहा। कुछ लोग कह रहे हैं कि भारत दुनिया में मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। ये लोग पठान को लिख रहे हैं कि तुम करियर पर ध्यान दो इस तरह की बहस के लिए बहुत से लोग हैं। इन लोगों ने ये भी लिखा कि जब भी तुम लोग मुंह खोलते हो मुसलमानों के लिए ही खोलते हो।

बहुत से यूजर्स ने पठान के इस ट्वीट पर सहमति भी जताई है। इन यूजर्स ने लिखा कि इस हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए आपका शुक्रिया। वहीं कुछ यूजर्स ये भी लिख रहे हैं कि जिस दिन मुसलमान हिंसा का रास्ता छोड़ प्यार और सद्भाव की बात करेगा उस दिन अपने आप ये सारी चीजें रुक जाएंगी।

Similar News