फ्रेंच ओपन 2018 : राफेल नडाल ने 11वीं बार जीता खिताब, रोलैंड गैरोस पर बादशाहत कायम

फ्रेंच ओपन 2018 : राफेल नडाल ने 11वीं बार जीता खिताब, रोलैंड गैरोस पर बादशाहत कायम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-10 17:36 GMT
फ्रेंच ओपन 2018 : राफेल नडाल ने 11वीं बार जीता खिताब, रोलैंड गैरोस पर बादशाहत कायम
हाईलाइट
  • राफेल नडाल का यह 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 11वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • स्पेन के राफेल नडाल ने यह खिताब डोमिनिक थियम को 6-4
  • 6-3
  • 6-2 से सीधे सेटों में हराकर जीता है।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी और क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने 11वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन के राफेल नडाल ने यह खिताब डोमिनिक थियम को 6-4, 6-3, 6-2 से सीधे सेटों में हराकर जीता है। राफेल नडाल का यह 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने किसी भी एक ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के मामले में स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर की बराबरी भी की। दोनों खिलाडियों ने सर्वाधिक 11 -11 बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है।

 

 

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे डोमिनिक थियम का इतिहास रचने का सपना टूट गया। वह साल 1995 के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहुँचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं। थियम इस मैच में कुछ ख़ास खेल नहीं दिखा सके। दो घंटे 42 मिनट तक चले इस मैच में पहले सेट से ही नडाल का दबदबा दिख रहा था। पहले सेट में पिछड़ने के बाद राफेल ने थियम को वापसी का मौका नहीं दिया और लगातार सेटों में मात दी।

 

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे डोमिनिक थियम

 

नडाल का यह 11वां फ्रेंच ओपन खिताब है और वह कुल 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। उनसे अधिक खिताब सिर्फ रोजर फेडरर के नाम है जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। टेनिस नंबर वन नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह भी कहते हैं। उनका जन्म 3 जून 1986 को स्पेन में हुआ था। राफेल नडाल ने अपने करियर में अब तक कई खिताब जीते हैं।

 

 

11 फ्रेंच ओपन ,27 वर्ल्ड टूर मास्टर और 2 ओलिंपिक मैडल सहित कई खिताब जीत चुके नडाल को यह मैच जीतने में कठिनाई नहीं हुई और अपने तज़ुर्बे का इस्तेमाल करते हुए थियम को सीधे सेटों में हरा दिया। 15 साल की उम्र में नडाल ने प्रोफेशनल टेनिस खेलना शुरू किया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने पूर्व नंबर वन रोजर फेडरर को पहली बार हराया था।

 

 

राफेल नडाल ने मैच के बाद कहा कि "यह मेरे लिए टूर्नामेंट का सबसे कठिन मैच था। यह महत्वपूर्ण था क्योंकि डोमिनिक एक बहुत आक्रामक खिलाड़ी हैं। जब तीसरे सेट में मेरे हाथ में क्रैम्प आया था, तो वह एक कठिन पल था। मैं बहुत डरा हुआ था। लेकिन यह खेल है। यह काफी भावुक पल है। डोमिनिक ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आशा करता हूँ की आने वाले समय में वह जीतने में कामयाब होंगे।"

Similar News