बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखें VIDEO

बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखें VIDEO

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-13 16:41 GMT
बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस समय वे अपनी बेटी जीवा को पूरा समय दे रहे हैं। हाल ही में धोनी अपनी बेटी के स्कूल में एक ऐनुअल फंक्शन में शामिल हुए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस फंक्शन में जीवा ने परी की ड्रैस में देखने को मिली और वहीं धोनी वहां पर पूरे फंक्शन का मज़ा लेते हुए दिखाई दे रहे थे।

अपनी बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे एमएस धोनी
इन दिनों धोनी अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद उठा रहे हैं। सोशल मीडिय़ा पर एक वीडियो के ज़रिए पता लगा है कि धोनी अपनी बेटी के स्कूल में ऐनुअल फंक्शन का हिस्सा बने, जिसमें धोनी ने जैक्ट डाली हुई है और उनकी बेटी जीवा ने लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ है। धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ-साथ स्कूल के बच्चों को भी चीयर कर रहे हैं। एक विडियो में जीवा अपने पापा की गोद में बैठी काफी सुन्दर लग रही है। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी उस फंक्शन में पहुंच अपनी बेटी को हौसला अफजाई करते दिखाई दे रही हैं।

 


गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। संन्यास लेने के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर धोनी अब नही खेल रहे हैं। अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए धोनी 1 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच हार चुकी है।

Similar News