मैरी कॉम समेत ये 19 पदक विजेता खिलाड़ी नहीं होंगे एशियन गेम्स का हिस्सा 

मैरी कॉम समेत ये 19 पदक विजेता खिलाड़ी नहीं होंगे एशियन गेम्स का हिस्सा 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-13 09:44 GMT
मैरी कॉम समेत ये 19 पदक विजेता खिलाड़ी नहीं होंगे एशियन गेम्स का हिस्सा 
हाईलाइट
  • 18 वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के दो शहरों राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से होंगे आयोजित।
  • खेल मंत्रालय ने शनिवार को 34 खेलों में भागीदारी के लिए 572 एथलीट के नाम की घोषणा कर दी थी।
  • मैरीकॉम समेत 20 भारतीय खिलाड़ी नहीं होंगे एशियाई गेम्स का हिस्सा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 18 वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के दो शहरों राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से आयोजित होने जा रहा है। भारतीय खेल मंत्रालय ने शनिवार को 34 खेलों में भागीदारी के लिए 572 एथलीट के नाम की घोषणा कर दी थी। बुरी खबर यह है की, इन एथलीटों में इसी साल हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले 20 खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं है। 

 

एशियन गेम्स में अब इन खिलाड़ियों से है भारत को मेडल की उम्मीदें 
एशियाई खेलों में इस बार भारत की तरफ से विभिन्न खेलों में 572 ऐथलट्स शामिल होंगे। बात अगर पदक की करें फ्रीस्टाइल रेसलिंग में सुशील कुमार और वीनेश फोगाट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से इस बार के एशियाई खेलों में पदक की उम्मीद है। सुशील ने लंदन ओलिंपिक में रजत पदक और कॉमनवेल्थ खेलों में 2 बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं वीनेश भी कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।  वहीं शूटिंग में हिना सिद्धु, मनु भाकर और ट्रैप शूटिंग में मानवजीत सिंह संधू से पदक की आस लगाई जा रही है। भारत की वर्ल्ड चैंपियन स्प्रिंटर हिमा दास से भी गोल्ड लगाने की उम्मीद की जा रही है। बात अगर बैडमिंटन की करें भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु इस बार एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं और पदक का रंग बदलना चाहेंगी। आर्चरी में दीपिका कुमारी और जिम्नैस्टिक में दीपा कर्मकार से भी उम्मीद लगाई जा रही है कि वे पदक जीतकर भारत को एशियन गेम्स की पदक तालिका में शीर्ष पर ले जाएंगी। वहीं पदक की दावेदार मानी जा रही मौजूदा विश्व और राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News