पापा धोनी की गोद में बैठकर बेटी जीवा ने गाया वी विश यू मेरी क्रिसमस, देखें Video

पापा धोनी की गोद में बैठकर बेटी जीवा ने गाया वी विश यू मेरी क्रिसमस, देखें Video

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 09:12 GMT
पापा धोनी की गोद में बैठकर बेटी जीवा ने गाया वी विश यू मेरी क्रिसमस, देखें Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी "मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स" में से एक हैं। जीवा पिछले कुछ महीनों से अपने पापा एमएस धोनी से भी ज्यादा सुर्खियों में है और इसकी वजह उनकी "क्यूटनेस" है। अभी से सोशल मीडिया पर जीवा की "क्यूट हरकतें" वायरल होने लगीं हैं। इस बार भी जीवा का कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा अपने पापा एमएस धोनी की गोद में बैठी हैं और सबको क्रिसमस की बधाईयां दे रही हैं। पापा धोनी की गोद में बैठकर जीवा ने "वी विश यू मेरी क्रिसमस" सॉन्ग गाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पापा धोनी की गोद में बैठी हैं जीवा

सोशल मीडिया पर जीवा धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें जीवा अपने पापा धोनी की गोद में बैठी हुई हैं और "वी विश यू मेरी क्रिसमस" सॉन्ग गा रही हैं। इस वीडियो में जीवा के एक्सप्रेशन तो नहीं दिख रहे हैं, लेकिन धोनी को साफ देखा जा सकता है। धोनी कार में अपनी बेटी को गोद में लेकर बैठे हुए हैं। जीवा भी क्रिसमस की बधाई दे रही हैं और कार के बाहर देख रही हैं और धोनी अपनी बेटी को बड़े ही क्यूट अंदाज में देख रहे हैं। जीवा का ये क्रिसमस सॉन्ग ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

मलयाली सॉन्ग भी गाती हैं जीवा

ये कोई पहली बार नहीं है जब जीवा का कोई सॉन्ग गाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी अक्टूबर में जीवा धोनी का "मलयाली सॉन्ग" गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जीवा धोनी जो गाना गा रही थी, वो असल में एक "कृष्ण भगवान का भजन" था, जो "मलयाली" भाषा में था। इस गाने का नाम "Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee.." है और ये गाना साल 1991 में आई मशहूर फिल्म "मोहनलाल" का है। इस वीडियो में जीवा धोनी बड़े ही क्यूट अंदाज में इस गाने को गा रहीं थीं। इसमें खास बात ये थी कि इस गाने को गाते वक्त जीवा एक बार भी कहीं अटकी नहीं या भूली नहीं। जीवा की प्यारी सी आवाज में गाए गए इस भजन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

कोहली के साथ भी मस्ती कर रही थीं जीवा

इससे पहले कैप्टन विराट कोहली ने भी धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती का एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्टन कोहली ने लिखा था, "जीवा से फिर मिला। इस मासूमियत के साथ रहना खुशकिस्मती है।" इस वीडियो में विराट जीवा के साथ बैठे हुए थे। घर के बाहर बने गार्डन में जीवा के साथ कैप्टन कोहली ने जीवा से पहले उनके पेट्स के बारे में बातचीत की। इसके बाद कोहली ने जीवा से पूछा- "कौन किया?" इस पर जीवा भी उनसे पूछती है, "कौन किया...कौन किया?" इसके बाद कोहली कहते हैं, "जीवा ने किया।" तो जीवा कहती है, "बिल्ली ने किया" और फिर जीवा "म्याऊं-म्याऊं" करने लगती है। इसके बाद कैप्टन कोहली भी "म्याऊं-म्याऊं" करने लगे।

Similar News