किक्रेट: न्यू हेयर लुक पर बोले कपिल देव- धोनी-रिचर्डस मेरे हीरो हैं इसलिए उन्हें फॉलो किया

किक्रेट: न्यू हेयर लुक पर बोले कपिल देव- धोनी-रिचर्डस मेरे हीरो हैं इसलिए उन्हें फॉलो किया

IANS News
Update: 2020-04-26 06:30 GMT
किक्रेट: न्यू हेयर लुक पर बोले कपिल देव- धोनी-रिचर्डस मेरे हीरो हैं इसलिए उन्हें फॉलो किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को पहला विश्वकप जिताने वाले भारतीय टीम के आलराउंडर कप्तान कपिल देव ने अपने नए लुक को लेकर एक बयान दिया है। कपिल ने अपने लुक के पीछे अपने हीरो को फॉलो करने की बात कही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कपिल देव ने कहा है कि भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और शानदार क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स मेरे हीरो हैं इसलिए मैंने उनका लुक फॉलो किया है। 

बता दें कि कपिल देव ने अपना नया लुक वेस्टइंडीज के महान कप्तान विवियन रिचर्डस और 2011 विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर किया है। कपिल ने कहा कि ये दोनों उनके हीरो हैं। कपिल ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा एक जारी एक वीडियो में कहा, मैंने सर विवियन रिचर्ड्स को इंस्टाग्राम पर देखा था। वह मेरे हीरो हैं और मैंने सोचा क्यों नहीं? मैं अपने हीरो को फॉलो करूंगा।

उन्होंने कहा, मैंने धोनी को भी विश्वकप जिताने के बाद इस तरह के लुक में देखा था। विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं, अब मेरे पास मौका है इसलिए मैंने ऐसा किया। कपिल देव ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों में धोनी मेरे हीरो हैं। रिचर्डस ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए कपिल से कहा, आपने सही प्रेरणा ली मेरे दोस्त।

 

Tags:    

Similar News