IND VS NZ : दूसरा मैच कल, बढ़त दोगुनी करने के इरादे से उतरेगा भारत

IND VS NZ : दूसरा मैच कल, बढ़त दोगुनी करने के इरादे से उतरेगा भारत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-25 03:47 GMT
IND VS NZ : दूसरा मैच कल, बढ़त दोगुनी करने के इरादे से उतरेगा भारत
हाईलाइट
  • भारत-न्यूजीलैंड बे ओवल मैदान पर पहली बार आमने-सामने
  • शुभमन गिल को मिल सकता है डेब्यू का मौका

डिजिटल डेस्क, माउंट माउनगानुई। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल (शनिवार) बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। माउंट माउनगानुई में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत ने पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। अब भारत की नजर दूसरा मैच जीतकर बढ़त दोगुनी करने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। 

भारत इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव कर सकता है। टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दे सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउदी में से किसी एक को हटा कर दूसरे स्पिनर के तौर पर ईश सोढ़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है। 

टीमें:-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लाथम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोलस और टिम साउदी

Similar News