धोनी के 'फैन' हुए रवि शास्त्री, कहा- उन्हें हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते

धोनी के 'फैन' हुए रवि शास्त्री, कहा- उन्हें हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-14 05:29 GMT
धोनी के 'फैन' हुए रवि शास्त्री, कहा- उन्हें हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप-2019 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टीम में बने रहने पर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद कई बार धोनी की टीम में जगह को लेकर सवाल कर चुके हैं और उन्होंने कई बार इशारों-इशारों में ये बात भी कही है कि वर्ल्ड कप की टीम में धोनी की जगह पक्की नहीं है। लेकिन इन सबके बावजूद टीम इंडिया के हेड कोट रवि शास्त्री धोनी की फिटनेस के फैन हो गए हैं और खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं। शास्त्री का कहना है कि धोनी के फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर रखने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इसके साथ ही शास्त्री ने युवराज सिंह की वापसी पर भी कहा कि जो फिट रहेगा वही टीम में रहेगा। रवि शास्त्री के इस बयान के बाद ये कंफर्म हो गया है कि धोनी वर्ल्ड कप-2019 तक टीम में बने रहेंगे। 

धोनी में फिटनेस और फॉर्म दोनों बरकरार

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी में अभी भी फिटनेस और फॉर्म दोनों बरकरार है और टीम को वर्ल्ड कप-2019 में उनकी जरुरत होगी। ऐसे में उन्हें हटाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। शास्त्री ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप से पहले टीम मैनेजमेंट एक्सपेरिमेंट और रोटेशन पॉलिसी का रास्ता अपना रही है, जिसमें धोनी फिट बैठते हैं। धोनी का टीम पर अलग प्रभाव है, वो ड्रेसिंग रूम में लिविंग लेजेंड है और सभी प्लेयर उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। 

धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता

शास्त्री का कहना है कि धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता। शास्त्री ने कहा कि, धोनी देश के बेस्ट विकेटकीपर हैं। अगर उनके बैटिंग रिकॉर्ड्स को छोड़ भी दें तो उनकी कीपरिंग शानदार रही है। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो कई सालों से खेलते आ रहे हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। शास्त्री ने आगे सवाल करते हुए कहा कि क्या आप सचिन और गावस्कर की जगह किसी और को लाना चाहते थे जब वो 36 साल के थे? तो फिर धोनी की जगह किसी और को क्यों लाया जाए?     

श्रीलंका में धोनी ने किया था शानदार प्रदर्शन

हाल ही में श्रीलंका के साथ खेली गई सीरीज में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 5 वनडे में से 4 वनडे में धोनी बैटिंग करने आए थे, लेकिन श्रीलंकाई बॉलर उन्हें आउट नहीं कर पाए। इस सीरीज में धोनी 82.33 स्ट्राइक रेट से 162 रन भी बनाए थे। इस दौरान धोनी ने अपने करियर की 100वीं स्टंपिंग पूरी की। इसी के साथ धोनी दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं, जिनके नाम 100 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है। 

Similar News