धोनी में 2003 के बाद से सफेद बालों के सिवाए कुछ नहीं बदला : कार्तिक

धोनी में 2003 के बाद से सफेद बालों के सिवाए कुछ नहीं बदला : कार्तिक

IANS News
Update: 2020-06-09 15:01 GMT
धोनी में 2003 के बाद से सफेद बालों के सिवाए कुछ नहीं बदला : कार्तिक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश काíतक ने कहा है कि 2003-04 में वह पहले इंडिया-ए टूर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ थे और 2003 से आज तक उनमें (धोनी में) कुछ बालों के सफेद होने के सिवाय और कुछ नहीं बदला है। कार्तिक ने बताया कि जब वह पहली बार धोनी से मिले थे तो पूर्व कप्तान काफी सरल इंसान थे और वह आज भी वैसे ही हैं।

कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, 2003-2004 में मैं जब पहली बार उनके साथ ए टूर पर गया था तो वह काफी सरल किस्म के इंसान थे। वह एकदम आराम से रहते थे। वह अभी भी ऐसे ही हैं। उन्होंने कहा, एक अंतर सिर्फ यह है कि अब उनके बाल ज्यादा सेफद हो गए हैं। अंदर से वह अभी भी एक शांत इंसान हैं।

उन्होंने कहा, मैंने उन्हें ज्यादा गुस्सा होते नहीं देखा, ना ही मैंने उन्हें अपने गुस्से का ज्यादा इजहार करते हुए देखा। वह अभी तक पहले जैसे ही समान हैं। सिर्फ काíतक ने ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने भी धोनी के शांत व्यक्तित्व की तारीफ की है।

विलियम्सन ने धोनी को लेकर कहा, आप सीरीज खत्म कर लो और उनसे बात करने तथा रहस्य जानने की कोशिश करो लेकिन वह इस चीज को अपनी तरह से लेंगे और खेल की प्रशंसा करेंगे। वह वो याद रखते हैं जो जरूरी है और उन चीजों में नहीं पड़ते हैं जो ध्यान भटकाती हैं।

 

Tags:    

Similar News