कश्मीर में धोनी के सामने लगे पाकिस्तान और जाकिर मूसा जिंदाबाद के नारे

कश्मीर में धोनी के सामने लगे पाकिस्तान और जाकिर मूसा जिंदाबाद के नारे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-03 18:05 GMT
कश्मीर में धोनी के सामने लगे पाकिस्तान और जाकिर मूसा जिंदाबाद के नारे

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कश्मीर दौरे पर गए पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को 2 बार देशद्रोहियों का सामना करना पड़ा है। इस बार भारतीय सेना द्वारा आयोजित कराए गए क्रिकेट मैच के दौरान धोनी के सामने ही लोगों ने पाकिस्तान और जाकिर मूसा जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। यह घटना मध्य कश्मीर के बडगाम में हुई। यहां ओमपोरा और बडगाम के बीच हुए मैच के बाद पाकिस्तानी समर्थित हरे झंडे लहराए गए। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।

जानकारी के अनुसार आर्मी की 53 राष्ट्रीय राइफल्स ने कश्मीर प्रीमियर लीग आयोजित कराई थी। जिस वक्त धोनी के सामने पाकिस्तान और जाकिर मूसा जिंदाबाद के नारे लगाए गए वो इस लीग का फाइनल मैच था। जैसे ही मैच के बाद प्रेंजेटेशन सेरीमनी शुरू हुई, दर्शकों ने पाक समर्थित नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने घटनास्थल पर हरे झंडे लहराए और आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में नारे लगाए।

एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार हुई हरकत
एमएस धोनी के साथ एक हफ्ते से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले जब पूर्व कप्तान एमएस धोनी 26 नवंबर को कश्‍मीर आए थे, तब भी जमकर नारेबाजी हुई थी। वह यहां कुंजार इलाके में चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। धोनी को देखने के लिए वहां हजारों की भीड़ उमड़ी थी। मगर उस वक्त धोनी के सामने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नारे लगने लगे। उस वक्त भीड़ ने बूम-बूम अफरीदी के नारे लगाए थे।

कार्यक्रम के दौरान धोनी ने भारत-पाकिस्‍तान क्रिकेट पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि यह महज खेल नहीं है, इससे कहीं अधिक है। भारत सरकार को फैसला करना चाहिए कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाए या नहीं क्योंकि इस मुद्दे पर भारत सरकार सही निर्णय करेगी।

Similar News