इस मामले में कमजोर निकले रोहित,आई रीतिका की याद

इस मामले में कमजोर निकले रोहित,आई रीतिका की याद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-02 04:23 GMT
इस मामले में कमजोर निकले रोहित,आई रीतिका की याद
हाईलाइट
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
  • शॉपिंग करते वक्त आई पत्नी रीतिका की याद
  • शॉपिंग पर निकले रोहित शर्मा

डीजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है। भारतीय टीम वन डे सीरीज 3-1 से बढ़त बनाए हुए है। टीम रविवार को सीरीज का पांचवा और आखिरी वन डे मैच खेलेगी। टीम की कमान फिलहाल रोहित शर्मा के कंधों पर है। रोहित शर्मा मैच से पहले शॉपिंग करते नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं।

गेंदबाजों के छक्के-छुड़ाने वाले रोहित शॉपिंग के मामले में थोड़े कमज़ोर निकले। शॉपिंग करते वक्त उन्हें अपनी पत्नी रीतिका की याद आ गई। रोहित ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा है, "पत्नी के बिना सुपरमार्केट में शॉपिंग करना एक आपदा है। कई कारणों में से एक है कि मैं उसे याद करता हूं।"

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया। यह रोहित शर्मा का 200वां वनडे इंटरनेशनल मैच था। रोहित की कप्तानी में इंडिया टीम ने 8 मैच जीते और दो मैच हारे हैं। वनडे सीरीज़ के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज़ में भी टीम की कमान रोहित के पास रहेगी। विराट कोहली को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा ने 2007 में वनड़े इंटरनेशनल में पर्दापण किया। रोहित वनडे में अबतक 22 शतक जड़ चुके है। जिसमें तीन बार उन्होंने 200 को आंकड़ों को पार किया है।

वन-डे इंटरनेशनल में रोहित की सेंचुरी

- 28 मई 2010 में जिम्बाब्बे के खिलाफ 114 रन।
- 30 मई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 101(नाबाद)रन।
- 16 अक्टूबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141(नाबाद)रन।
- 2 नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन।
- 13 नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन।
- 18 जनवरी 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 138 रन।
- 19 मार्च 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन।
- 11 अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 150 रन।
- 12 जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171(नाबाद) रन।
- 15 जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 124 रन।
- 15 जून 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 123(नाबाद) रन।
- 27 अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 124(नाबाद)रन।
- 31 अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 104 रन।
- 1 अक्टूबर 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 125 रन।
- 29 अक्टूबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 147 रन।
- 13 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 208(नाबाद) रन।
- 13 फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 115 रन।
- 12 जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 137(नाबाद)रन।
- 23 सितंबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 111(नाबाद)रन।
- 21 अक्टूबर 2018 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ 152(नाबाद)रन।
- 29 अक्टूबर 2018 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ 162 रन।
- 12 जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रन।
 

 

 

Similar News