सेनेगल के विश्व कप हीरो पापा बाउबा डिओप का निधन

सेनेगल के विश्व कप हीरो पापा बाउबा डिओप का निधन

IANS News
Update: 2020-11-30 09:00 GMT
सेनेगल के विश्व कप हीरो पापा बाउबा डिओप का निधन
हाईलाइट
  • सेनेगल के विश्व कप हीरो पापा बाउबा डिओप का निधन

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सेनेगल के महान फुटबाल खिलाड़ी पापा बाउबा डिओप का 42 साल की उम्र में निधन हो गया।

डिओप ने अपने देश के लिए 63 मैच खेले हैं। उन्होंने फीफा विश्व कप-2002 में टीम के पहले मैच में टीम की ऐतिहासिक जीत में गोल कर टीम को फ्रांस के खिलाफ 1-0 से जीत दिलाई थी।

फीफा ने रविवार शाम को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की।

फीफा ने ट्वीट में लिखा, सेनेगल के महान खिलाड़ी बाउबा डिओप के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। एक बार विश्व कप में बना हीरो हमेशा हीरो रहता है।

उन्होंने कहा, डिओप ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह 2002 विश्व कप में पहला गोल करने के लिए याद किए जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

सेनेगल के राष्ट्रपति मैक्की साल ने ट्वीट करते हुए लिखा, पापा बाउबा डिओप के निधन सेनेगल का बहुत बड़ा नुकसान है।

उन्होंने लिखा, मैं महान फुटबाल खिलाड़ी को श्रद्धंजलि देता हूं। उनकी प्रतिभा के कारण सभी लोग उनका सम्मान करते थे। उन्हें 2002 में किए गए उनके प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है। मैं उनके परिवार और फुटबाल जगत के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं।

एकेयू/जेएनएस

Tags:    

Similar News