धोनी के बचाव में उतरे गांगुली, बोले- धैर्य रखें वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे माही

धोनी के बचाव में उतरे गांगुली, बोले- धैर्य रखें वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे माही

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-21 16:35 GMT
धोनी के बचाव में उतरे गांगुली, बोले- धैर्य रखें वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे माही
हाईलाइट
  • गांगुली ने कहा कि धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
  • गांगुली ने कहा कि धोनी वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • सौरव गांगुली खराब फॉर्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह का बचाव किया है।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली खराब फॉर्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। गांगुली ने कहा कि धोनी वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यह सीरीज उनके लिए काफी अहम होगी।

गुवाहटी में मैच भारत-इंडीज का मैच देखने पहुंचे गांगुली ने कहा, "मुझे नहीं पता मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स क्या टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि धोनी वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करेंगे। धोनी बड़े खिलाड़ी हैं। उनका बेहतरीन ओवरऑल रिकॉर्ड यह साबित करता है।" 

गांगुली ने कहा, "टीम सेलेक्शन यह देखकर ही होता है कि खिलाड़ी किस प्रकार उसकी तैयारी करता है और वर्ल्डकप से पहले उसने कैसा परफॉर्म किया है। यह देखने वाली बात होगी कि वर्ल्डकप से पहले धोनी का प्रदर्शन कैसा रहता है। जो रन करेगा वह टीम में आएगा। इसी वजह से पंत को मौका दिया गया है, क्योंकि उन्होंने स्कोर किया है।’

गांगुली ने कहा, "यह वर्ल्डकप देखने लायक होगा। सभी टीमें जोड़ आजमाती हैं और सर्वश्रेष्ठ चार ही आगे बढ़ पाते हैं। भारत एक शानदार वनडे साइड है। यह वर्ल्डकप वाकई रोमांचक होगा।"

बता दें कि हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में धोनी ने चार पारियों में 19.25 की औसत से 77 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 62.09 का रहा। धोनी ने 2018 में कुल मिलाकर 15 मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 28.12 और स्ट्राइक रेट 67.36 का रहा है। वहीं 2019 वर्ल्डकप इंग्लैंड में होना है। धोनी ने इंग्लैंड में अबतक 20 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 38.06 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें एक भी शतक शामिल नहीं है। 


 

Similar News