IPL से बाहर होंगे स्मिथ और वॉर्नर, भारत के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे !

IPL से बाहर होंगे स्मिथ और वॉर्नर, भारत के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे !

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-27 17:23 GMT
IPL से बाहर होंगे स्मिथ और वॉर्नर, भारत के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे !

डिजिटल डेस्क, सिडनी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हुई बॉल टेंपरिंग मामले में फंसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को कप्तानी से और वॉर्नर को उपकप्तानी से हटाया। अब दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से भी चूक सकते हैं ये दोनों खिलाड़ी। बता दें कि इन दोनों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक साल का प्रतिबंध लगा सकता है।

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में बुरी तरह फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को IPL की टीम राजस्थान रॉयल ने भी कप्तानी से हटा दिया है। अब इनकी जगह भारतीय खिलाड़ी अजिंक्या रहाणे को कमान सौंपी गई है। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद भी डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा सकती है। इतना ही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों पर अगर बेन लगा तो यह IPL भी नहीं खेल पाएंगे।

भारत के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे
IPL के बाद अब इन दोनों ही खिलाड़ियों के सिर पर भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि भारतीय टीम को दिसंबर-जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। ऐसे में अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों खिलाडि़यों पर एक साल का प्रतिबंध लगा देता है। तो दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

अगर IPL की बात की जाए तो BCCI के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा है कि स्मिथ और वार्नर दोनों के ही IPL में खेलने या नहीं खेलने का मामला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर ही निर्भर करता है। कारण है कि उन्हें खेलने की इजाजत (एनओसी) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही देगा। अब देखना होगा कि दोनों ही खिलाडि़यों को एनओसी मिलती है या नहीं।

Tags:    

Similar News