साउथ अफ्रीका में लगी 50% सेल, विराट और अनुष्का पहुंचे शॉपिंग करने

साउथ अफ्रीका में लगी 50% सेल, विराट और अनुष्का पहुंचे शॉपिंग करने

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-01 12:54 GMT
साउथ अफ्रीका में लगी 50% सेल, विराट और अनुष्का पहुंचे शॉपिंग करने

डिजिटल डेस्क, केपटाउन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ साउथ अफ्रीका के मॉल में शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अफ्रीका के एक मॉल में 50% की सेल लगी हुई थी। जहां विराट और अनुष्का को शॉपिंग करते हुए कैप्चर किया गया है। दरअसल विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर आए हैं। यहां भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 T-20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम को अपने अफ्रीका दौरे की शुरुआत पहला टेस्ट 5 जनवरी से केपटाउन में खेलकर करना है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले की कप्तान विराट कोहली अपने खेल में व्यस्त हो जाएं, उन्होंने अपनी पत्नी को पहले शॉपिंग कराना ही बेहतर समझा। विराट और अनुष्का की केपटाउन में शॉपिंग करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक दुकान के बाहर खड़े हैं, जिसके सामान पर 50 प्रतिशत सेल चल रहा है। इस फोटो पर कई यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करते हुए अपने अलग ही तरह के कमेंट्स किए।

विराट और अनुष्का की एक फोटो पर मजाक बनाते हुए एक यूजर ने कैप्शन दिया “विराट- अभी शादी का खर्चा चुका रहा हूं और तू सेल में शॉपिंग कर रही है। अनुष्का- 2 बैग आगे से उठा लेना।”
 

एक ने लिखा “विराट- देखो अनुष्का मैं 50 प्रतिशत वाला नहीं हूं, 100 प्रतिशत वाला हूं।”

एक ने लिखा “विराट कोहली वेडिंग प्लानर द्वारा दिए गए बिल को देखते हुए, अनुष्का- बेबी शॉपिंग पर चलें। विराट- मैं जानता हूं एक सही जगह।”

एक ने लिखा “विराट ने अनुष्का से कहा- अब इतने रिसेप्शन पर खर्चा करने के बाद सेल में ही शॉपिंग करनी पड़ेगी डार्लिंग।”

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में जाकर गुप्त तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने भारत आकर 21 दिसंबर को नई दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन आयोजन किया था। दिल्ली वाले रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे, जबकि मुंबई वाले रिसेप्शन में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदूलकर, युवराज सिंह, सौरभ गांगुली समेत बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज शामिल हुए थे।

विराट ने केपटाउन में प्रेक्टिस करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आप विराट के बल्ले की पहले वाली ही आवाज फिर से सुन सकते हैं। इस वीडियो के जरिए विराट ने संदेश दिया है कि वे शादी के बाद एक बार फिर मैदान में धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Similar News