विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचा ये सबसे बड़ा फैन, क्या आप जानते हैं इन्हें?

विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचा ये सबसे बड़ा फैन, क्या आप जानते हैं इन्हें?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 18:21 GMT
विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचा ये सबसे बड़ा फैन, क्या आप जानते हैं इन्हें?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने शादी की दूसरी रिसेप्‍शन पार्टी मुंबई में दी है। यह ग्रांड रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लोअर परेल में स्थित फेमस "द सेंट रेगिस" होटल में दी गई। इस पार्टी में खेल, बॉलीवुड समेत राजनीति जगत के बड़े दिग्गज शामिल हुए। इस पार्टी में एक ऐसा शख्स भी शामिल हुआ जो श्रीलंका क्रिकेट टीम सबसे बड़ा फेन है। हम बात कर रहे हैं गयान सेनानायके की। यह शख्स श्रीलंका टीम के साथ भारत दौरे पर आए हुए हैं।

विराट कोहली ने गयान को भी अपने रिसेप्‍शन का न्‍यौता दिया था। इसके बाद गयान इसमें शामिल हुए। गयान कई सालों से श्रीलंकन टीम का सपोर्ट करते आ रहे हैं और स्‍टेडियम में नजर आते हैं। उन्‍होंने फेसबुक पर कोहली और अनुष्‍का के साथ फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा, "मेरे बेस्‍ट फ्रेंड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी के रिसेप्‍शन में मुंबई में हूं।"

बता दें कि विराट कोहली सेनानायके को काफी पहले से जानते हैं। वे पहले भी कई बार सेनानायके को मदद की पेशकश कर चुके हैं। भारतीय टीम के फैन सुधीर की भी गयान से काफी अच्‍छी दोस्‍ती है। इस रिसेप्‍शन में सेनानायके भारतीय टीम के अन्‍य सितारों के साथ भी नजर आएं। इनमें सचिन तेंदुलकर, मनीष पांडे, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, चेतेश्‍वर पुजारा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

गौरतलब है कि विरुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इस शादी समारोह में परिवार के ही चंद लोग शामिल हुए थे। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी नई दिल्ली के ताज एनक्लेव (दरबान पैलेस) में 21 दिसंबर को दी थी। विराट और अनुष्का इस रिसेप्शन पार्टी के बाद दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे।

Similar News