अनुष्का तो बाद में आईं, उनसे पहले इन लड़कियों को डेट कर चुके हैं विराट

अनुष्का तो बाद में आईं, उनसे पहले इन लड़कियों को डेट कर चुके हैं विराट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-22 08:52 GMT
अनुष्का तो बाद में आईं, उनसे पहले इन लड़कियों को डेट कर चुके हैं विराट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फाइनली शादी के बंधन में बंध ही गए। इस समय विरूष्का मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल है और हर तरफ इन्हीं के चर्चे हैं। गुरुवार को विरूष्का की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। अब इनका दूसरा वेडिंग रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। विराट-अनुष्का ने अपनी शादी को सीक्रेट ही रखा और शादी के बाद इन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा भी कर दिया। विराट-अनुष्का करीब 4 साल तक दोनों को डेट करते रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का से पहले भी विराट दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अगर नहीं, तो हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।


1. तमन्ना भाटिया : 

कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना भाटिया के साथ भी विराट का अफेयर रहा है। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली शुरुआत से ही जबरदस्त फॉर्म में खेल रहे हैं और यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसी का नतीजा रहा कि विराट को टीम इंडिया में आने के बाद से ही एडवर्टाइज मिलने लगे। बताया जाता है कि तमन्ना और विराट की मुलाकात भी एक ब्रांड के एड शूट के दौरान हुई थी। विराट हमेशा से तमन्ना की खूबसूरती के दीवाने थे, लिहाजा दोनों ने साल 2012 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। काफी टाइम तक दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। बताया जाता है कि विराट की लाइफ में कोई और लड़की आ गई, जिस वजह विराट और तमन्ना के रिश्तों में खटास गई। फाइनली दोनों का ब्रेक अप हो गया।

2. इजाबेल लेट : 

विराट और तमन्ना के बीच में जो लड़की आई थी, वो और कोई नहीं बल्कि ब्राजीलियन एक्ट्रेस इजाबेल लेट थी। तमन्ना से ब्रेक अप होने के बाद विराट का नाम इजाबेल लेट से जुड़ा। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस वक्त इजाबेल राज पुरोहित की फिल्म "सिक्सटीन" में एक्टिंग करने आई भारत आई हुईं थीं। इजाबेल फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में करीब डेढ़ साल तक भारत में ही रहीं। इसी दौरान विराट और इजाबेल के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। हालांकि, दोनों कभी भी इस बारे में खुलकर सामने नहीं आए, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को सिंगापुर में डेट कर रहे हैं। विराट के साथ नाम जुड़ने से इजाबेल को भारत में काफी पब्लिसिटी भी मिली, लेकिन इन दोनों का अफेयर भी ज्यादा नहीं चला और दोनों 2013 में अलग हो गए।

3. अनुष्का शर्मा : 

तमन्ना और इजाबेल से अलग होने के बाद विराट की लाइफ में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई। विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल एड में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं। करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। 

Similar News