सहवाग ने शेयर की दुल्हन के हाथ की रोटी, हो गए ट्रोल

सहवाग ने शेयर की दुल्हन के हाथ की रोटी, हो गए ट्रोल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-10 18:40 GMT
सहवाग ने शेयर की दुल्हन के हाथ की रोटी, हो गए ट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का ट्विटर पर मजाकिया अंदाज जगजाहिर है। क्रिकेट छोड़ने के बाद उनको सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हुए देखा जा सकता है। क्रिकेट के अलावा वे अन्य मुद्दों पर भी चुटीले अंदाज में ट्वीट करते हैं। बुधवार को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर रोटी की तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ा। फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स आने शुरू हो गए। मजे की बात है कि खुद वीरू को लोगों ने फनी कमेंट्स किए। हालांकि इस दौरान फैंस ने इस रोटी को लेकर अनुष्का को भी ट्रोल किया।

सहवाग की शेयर की गई रोटी वाली फोटो ग्लव्स के आकार की थी, या यूं कहें पंजे की तरह थी। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा, "नई नवेली दुल्हन आई, पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ।" फिर लोगों ने सहवाग के मज लेने शुरू कर दिए।

 


 


 

Similar News