मकान का ताला तोड़कर 10 लाख का माल चोरी

मकान का ताला तोड़कर 10 लाख का माल चोरी

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-20 08:15 GMT
मकान का ताला तोड़कर 10 लाख का माल चोरी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पूर्व वर्धमान नगर में एक व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी, साेने के गहने और महंगी घड़ी सहित करीब 10 लाख का माल चुरा ले गए। चोरी की घटना शनिवार-रविवार के दरमियान हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व वर्धमान नगर वैष्णोदवी चौक निवासी अमरजीतसिंह जौहर (51) सीमेंट क्रांकीट मशीन किराए पर देते हैं। गत शनिवार को वह परिवार के साथ पेंच गए थे। उनके बेटे का जन्मदिन था।

परिवार के साथ वह सोमवार को सुबह करीब 5 बजे घर लौटे। घर लौटने पर चोरी होने की बात पता चली। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वह शनिवार को परिवार के साथ पेंच गए थे। वहां से वह सोमवार को सुबह लौटे तब उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को भी चोर ने तोड़ दिया। पुलिस ने अमरजीतसिंह जौहर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News