10 से विशेष पर्यटन बस सेवा, 11 घंटे में 6 स्थलों का भ्रमण

10 से विशेष पर्यटन बस सेवा, 11 घंटे में 6 स्थलों का भ्रमण

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-05 09:58 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों तक अब संतरानगरी विशेष पर्यटन बस आपको लेकर जाएगी। एसटी महामंडल की ओर से 10 जनवरी से नागपुर गणेशपेठ बस स्टैंड से इस बस का परिचालन शुरू होगा। रविवार व सार्वजनिक छुटि्टयों के दिन यह बस सेवा में रहेगी। सुबह 8 बजे बस यहां से रवाना होगी और 6 पर्यटन स्थलों पर घुमाने के बाद वापस गणेशपेठ बस स्टैंड छोड़ेगी।

यह बस सुबह गणेशपेठ बस स्टैण्ड से शुरू होकर पहले वाड़ी के आगे सुराबर्डी जाएगी। यहां कुछ देर रुकने के बाद धापेवाड़ा पहुंचेगी। यहां से आदासा और फिर खिंडसी, रामटेक व आखिर में ड्रैगन पैलेस होकर गणेशपेठ पहुंचेगी। इस बस का किराया 250 रुपए होगा। बच्चों का 130 रुपए रहनेवाला है। 

परेशानी से राहत : नागपुर जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां लोग छुट्‌टी के दिन जाकर घूमना पसंद करते हैं। लेकिन एक दिन में केवल एक या दो स्पॉट ही वह घूम सकते हैं। निजी वाहनों का किराया भी बहुत ज्यादा होता है। खुद के वाहन से जाने पर थकावट महसूस होती है।

Tags:    

Similar News