नागपुर में  6 दिन में 100 नए पॉजिटिव , मरीजों की संख्या बढ़कर 599

नागपुर में  6 दिन में 100 नए पॉजिटिव , मरीजों की संख्या बढ़कर 599

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-03 09:41 GMT
नागपुर में  6 दिन में 100 नए पॉजिटिव , मरीजों की संख्या बढ़कर 599

डिजिटल डेस्क,नागपुर । नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केवल 6 दिन में 99 नए मरीज आ चुके हैं। शहर में मरीजों की संख्या ने 500 का आंकड़ा 29 मई को पार किया था और 3 जून को मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 599 हो चुकी है। बुधवार को 16 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 14 की मेयो और 2 की मेडिकल के लैब में जांच हुई है। मेयो में पॉजिटिव आए 14 मरीजों में 9 लॉ कॉलेज और 5 एमएलए हॉस्टल में क्वारंटाइन लोगों की है। इनमें नाईकतालाब बांग्लादेश बस्ती के 6, नरखेड़ के 3 और मोमिनपुरा के 5 मरीज है। मेडिकल में पॉजिटिव आए मरीज वहां भर्ती संदिग्ध मरीजों के हैं, जिनमें एक मोमिनपुरा का एक जबलपुर का मरीज है।

साै का आंकड़ा पार करने में लग रहा कम समय
शहर में 11 मार्च को कोरोना के पहले मरीज आने के बाद 24 अप्रैल को मरीजों की संख्या 100 हुई थी। यानी आंकड़ा सौ तक पहुंचने में 43 दिन लगे थे। जबकि मरीजों की संख्या 500 से 600 तक पहुंचने में केवल 6 दिन का समय लगा है। सौ नए मरीजों के सामने आने के समय में लगातार कमी आ रही है। 

नागपुर में सौ नए मरीज में आने में लगा समय

दिनांक    मरीजों की संख्या      कितने दिन लगे

11 मार्च        1                        -

24 अप्रैल      100                   43

5 मई           200                   10

12 मई          300                    7

21 मई          400                    9

29 मई          500                    8

3 जून          600                     5

नागपुर में हर 10 दिन बाद कोराेना मरीजों की संख्या

3 जून           599

30 मई          514 

20 मई          387

10 मई          295

30 अप्रैल       138

20 अप्रैल         80

10 अप्रैल         25

30 मार्च           14

20 मार्च            4

11 मार्च            1

 

Tags:    

Similar News