बाढ़ पीड़ितों को 11500 करोड़ नहीं सिर्फ 1500 करोड़ की मदद

बाढ़ पीड़ितों को 11500 करोड़ नहीं सिर्फ 1500 करोड़ की मदद

Anita Peddulwar
Update: 2021-08-04 14:01 GMT
बाढ़ पीड़ितों को 11500 करोड़ नहीं सिर्फ 1500 करोड़ की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विपक्ष ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए घोषित 11 हजार 500 करोड़ रुपए के पैकेज को लेकर महाविकास आघाड़ी सरकार की आलोचना की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने आपदा प्रभावितों को केवल 1500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद की है। जबकि 10 हजार करोड़ रुपए दीर्घकालीन उपाय और पुनर्निर्माण के कामों पर खर्च होगा। सरकार ने किसानों के फसलों को हुए नुकसान, अनाज की आपूर्ति, स्वच्छता अनुदान, घरों के लिए रेती और बालू उपलब्ध कराने के लिए कोई घोषणा नहीं की है।  जबकि प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तथा भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार का पैकेज आंख में धूल झोंकने जैसा है।

सरकार ने थोड़ी से मदद घोषित करके बाढ़ प्रभावितों का मजाक उड़ाया है। राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितो के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया है पर वास्तव मे बाढ़ पीडितों के हिस्से केवल 1500 करोड़ रुपए की आएंगे। क्योंकि इस पैकेज में शामिल 7 हजार करोड़ रुपए बाढ़ से निपटने के लिए दीर्घकालीन उपाय योजनाओं और 3 हजार करोड़ रुपए पुनर्निर्माण और पुनर्वसन पर खर्च होंगे। बाढ़ से निपटने के लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च करना मतलब सपनों का महल बनाने जैसा है। मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पूर्व की फडणवीस सरकार के 31 अगस्त 2019 के शासनादेश के मदद में भी कटौती की है। 

 
 
 

Tags:    

Similar News