जानकर रह जाएंगे दंग, बारह साल के लड़के ने खोज निकाली समुद्री कचरे को ठिकाने लगाने की तकनीक

जानकर रह जाएंगे दंग, बारह साल के लड़के ने खोज निकाली समुद्री कचरे को ठिकाने लगाने की तकनीक

Tejinder Singh
Update: 2019-01-23 15:43 GMT
जानकर रह जाएंगे दंग, बारह साल के लड़के ने खोज निकाली समुद्री कचरे को ठिकाने लगाने की तकनीक

डिजिटल डेस्क, पुणे। जिस समस्या का हल निकालने दुनियाभर के वैज्ञानिकों के पसीने छूट रहे हैं। उसका हल बारह साल के हाजिक काजी ने निकाला है। समुद्री प्रदूषण पूरे विश्व के सामने गंभीर समस्या है। लेकिन काजी नामक लड़के ने इस समस्या का समाधान निकाला है। उसने अनुसंधान कर एक जहाज का मॉडल तैयार किया है, जो समुद्र से कचरा साफ करेगा। इसे लेकर एक वृत्तसंस्था से बात करते हुए हाजिक ने कहा कि उसने कुछ डाक्यूमेंट्री देखी थी। जिसके बाद से समुद्र के प्रदूषण की चिंता सताने लगी। इसके लिए कुछ करने की चाह पैदा हुई। यह सोचकर काम शुरू किया। शुरू में समुद्र से कचरा निकालने वाले जहाज की पूरी जानकारी हासिल की। उसके बाद सही मायने में अनुसंधान शुरू हुआ। 

जहाज का एक मॉडल बनाया जिसे इर्विस नाम दिया है। यह जहाज सेंट्रिपेटल फोर्स का उपयोग कर समुद्र से कचरा खींच लेगा। उसके बाद जहाज पानी, समुद्री जीवों और कचरे को अलग अलग बांटेगा। जिसके बाद जहाज जीव और पानी को फिर समुद्र में छोड़ेगा, लेकिन कचरा, प्लास्टिक बाहर निकाल लेगा। जिसे सही तरीके से नष्ट किया जाएगा। यह संकल्पना हाजिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच होनेवाले टेड एक्स और टेड 8 में प्रस्तुत की। जिसकी विश्व के कई विशेषज्ञों तथा संस्थाओं ने प्रशंसा की है। हाजिक का यह अनुसंधान जल प्रदूषण कम करने तथा समुद्र जीवों को बचाने में काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा जल प्रदूषण की समस्या मिटाने विश्व में होनेवाले अनुसंधानों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।       

Similar News