अंबाझरी जैव-विविधता पार्क में मौजूद हैं 121 प्रजाति के पक्षी

अंबाझरी जैव-विविधता पार्क में मौजूद हैं 121 प्रजाति के पक्षी

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-17 10:24 GMT
अंबाझरी जैव-विविधता पार्क में मौजूद हैं 121 प्रजाति के पक्षी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर के अंबाझरी परिसर में कुल 121 प्रजाति के पक्षी मौजूद हैं। गत एक माह के सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। जिसकी जानकारी वन विभाग ने ई बर्ड पर अपलोड भी कर दी है। मुख्य बात यह रही कि बुटेंड ईगल व आस्प्रे जैसे दुर्लभ प्रजाति के पक्षी शहर में  होने की जानकारी मिली है।  पैलिड हेलियर, गढ़वाल जैसे पक्षियों की भी मौजूदगी यहां देखने मिली है।  

विश्व में 1349 पक्षियों की प्रजाति
विश्व में 1349 पक्षियों की प्रजाति हैं, जिसमें केवल अंबाझरी जैव-विविधता पार्क में की बात करें तो ई बर्ड साइड के अनुसार यहां 200 से ज्यादा पक्षियों की मौजूदगी है। हालांकि वन विभाग के पास इस संबंध में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं थी। ऐसे में इनके जतन के लिए किसी तरह की कोई उपाययोजना नहीं हो रही थी। पक्षियों की स्थिति को करीब से जानने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। हाल ही में बर्ड रेस का भी आयोजन भी किया गया था। 

हर सोमवार को पक्षी सर्वेक्षण
अब वन विभाग की ओर से जैव-विविधता पार्क में प्रति सोमवार को पक्षी सर्वेक्षण का काम भी किया गया है, जो  11 जनवरी से 15 फरवरी तक हुआ। इसमें पक्षी मित्र के साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल हुए। मंगलवार को इसका डाटा सामने आया है। जिसमें अंबाझरी परिसर में 121 प्रजाति के पक्षी होने की बात सामने आई। इस तरह के अभियान चलाने से वन विभाग को शहर में पक्षियों की मौजूदगी के बारे में अधिकृत जानकारी प्राप्त हुई। इसमें एक ओर पक्षियों की संख्या जानने का मौका मिल रहा है। वहीं बाहर से आने वाले पक्षियों की मौजूदगी भी पता चली। डीएफओ डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला ने बताया कि महीने भर चली इस प्रक्रिया में 55 लोगों ने वन विभाग के साथ पक्षी गिनती के लिए मदद की है। जिसके लिए वन विभाग की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
 

Tags:    

Similar News