कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए  1,233 पुलिसकर्मी , 334 ड्यूटी पर लौटे 

कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए  1,233 पुलिसकर्मी , 334 ड्यूटी पर लौटे 

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-13 13:50 GMT
कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए  1,233 पुलिसकर्मी , 334 ड्यूटी पर लौटे 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि कोरोना से संक्रमित मुंबई पुलिस के 1,233 कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें से 334 फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट आये हैं। देशमुख ने कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस कर्मियों पर गर्व हैं। देशमुख ने ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस बल के कुल 1,233 पुलिसकर्मियों ने कोरोना को सफलतापूर्वक हराया है। इनमें से 334 अपनी ड्यूटी पर लौट आये हैं। इन कोरोना योद्धाओं को बधाई। मुझे मुंबई पुलिस पर गर्व है, जो अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।’’ कोविड-19 से 12 जून तक महाराष्ट्र के 35 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जिनमें मुंबई के 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News