नागपुर शहर में 131.65 और ग्रामीण में 97 प्रतिशत लोगों ने लगवाई वैक्सीन

नागपुर शहर में 131.65 और ग्रामीण में 97 प्रतिशत लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-23 09:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में 160 टीकाकरण केंद्रों पर 18 हजार 59 लोगों को टीका दिया गया। इसमें शहर में 131.65 और ग्रामीण में 97 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। शहर के 74 टीकाकरण केंद्रों पर 9742 लोगों को यानि 131 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इसमें 4889 बुजुर्गों, 882 स्वास्थ्यकर्मी, 932 फ्रंट लाइन वर्कर व 1640 कोमॉर्बिड व्यक्ति को पहला डोज दिया गया। साथ ही 552 स्वास्थ्यकर्मी, 887 फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरा डोज दिया गया। इसी तरह ग्रामीण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, निजी अस्पताल, जि.प. स्वास्थ विभाग, आुयर्वेदिक व एलोपैथी दवाखाने इस तरह 86 केंद्रों पर 97 प्रतिशत यानी 8317 लोगों को टीका दिया गया। इसमें 60 वर्ष के 5363 बुजुर्ग, 1570 कोमॉर्बिड व्यक्ति, 195 स्वास्थ्यकर्मी व 639 फ्रंटलाइन वर्कर को पहला डोज दिया गया। साथ ही 84 स्वास्थ्यकर्मी और 466 फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरा डोज दिया गया।
 

Tags:    

Similar News