नागपुर के एक ही बिल्डिंग से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव

नागपुर के एक ही बिल्डिंग से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-17 08:24 GMT
नागपुर के एक ही बिल्डिंग से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के कोरोना हॉट स्पॉट मोमिनपुरा की एक बिल्डिंग से अभी तक 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बिल्डिंग में अभी भी करीब 15 लोगों का कोरोना टेस्ट बाकी है। मनपा प्रशासन इस बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को क्वारेंटाइन करने की कोशिश कर रहा है। जिस बिल्डिंग से अभी तक 16 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए, वहां मनपा प्रशासन को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। मनपा आयुक्त के खिलाफ भी नारेबाजी हुई थी। इस बिल्डिंग से अभी तक 24 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है आैर उनमें से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनपा प्रशासन बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करना चाहता है। पुलिस की मदद से अन्य लोगों को क्वारेंटाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। 

शेष लोगों का क्वारेंटाइन होना जरूरी है
मोमिनपुरा की जिस बिल्डिंग से 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, वहां से 24 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था। अभी भी करीब 15 लोग उस बिल्डिंग में हैं। एक बिल्डिंग से पहली बार 16 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। बिल्डिंग में रहने वाले शेष लोगों का भी क्वारेंटाइन होना आैर कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है। हमारी तरफ से क्वारेंटाइन करने की कोशिश जारी है।  -अशोक पाटील, सहायक आयुक्त, गांधीबाग जोन मनपा 

हिंगना में मिले 14 कोरोना संक्रमित, सभी क्वारेंटाइन थे, साईंनगर, अमरनगर सील
 तहसील में क्वारेंटाइन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें डिगडोह ग्रापं अंतर्गत 2 और नीलडोह ग्रापं अंतर्गत 12 मरीजों का समावेश है। सभी 14 मरीज पहले से ही क्वारेंटाइन थे। इन मरीजों में डिगडोह के साईंनगर में 45 वर्षीय महिला और  इंदिरा माता नगर की एक महिला का समावेश है। दोनों महिलाएं एक निजी कंपनी में काम करती थीं। नीलडोह अंतर्गत अमरनगर के 12 मरीजों में से 7 मरीज 10 से 15 साल की उम्र के हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कोरोना तहसील नोडल अधिकारी के.वी. राव और तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण पड़वे ने दी। दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह सील किया गया है।

Tags:    

Similar News