लॉक डाउन में दर्ज हुए 34 हजार मामले, पुलिस पर हमला करने वाले 161 गिरफ्तार 

लॉक डाउन में दर्ज हुए 34 हजार मामले, पुलिस पर हमला करने वाले 161 गिरफ्तार 

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-10 14:40 GMT
लॉक डाउन में दर्ज हुए 34 हजार मामले, पुलिस पर हमला करने वाले 161 गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कोरोना के चलते घोषित लॉकडाउन के दौरान राज्य भर में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व 144 के उल्लंघन को लेकर कुल 34 हजार 10 मामले दर्ज किए गए है। जबकि पुलिस पर हमले से जुड़े पूरे राज्य में 69 मामले दर्ज किए गए है और इन मामलों में 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक जलगांव में हुए दो मामलों में सर्वाधिक 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान क्वारनटाइन से जुड़े उल्लघंन को लेकर 468 मामले और अवैध रूप से परिवहन को लेकर 777 मामले दर्ज किए गए है। इसको लेकर 2510 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

18,995 वाहन जब्त किए गए है। इसके साथ ही लोगों पर 12,199,044 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कोरोना से जुड़े मामलों को लेकर100 नम्बर पर 6027 फोन कॉल आए।इस दौरान वीजा के उल्लंघन को लेकर फोरेनर एक्ट के तहत 15 मामले दर्ज किए गए है।  पुलिस अधीक्षक (सायबर) डॉ बाल सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनता से आग्रह किया गया है वे लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग करे और पुलिस की ओर से लगाई गई पाबंदियों का पालन करे। 


 

Tags:    

Similar News