नाबालिग को मुंबई में बंधक बनाकर कई बार लूटी आबरू

नाबालिग को मुंबई में बंधक बनाकर कई बार लूटी आबरू

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-25 07:48 GMT
नाबालिग को मुंबई में बंधक बनाकर कई बार लूटी आबरू

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी को गांव का एक बदमाश प्रेमजाल में फांसकर मुंबई ले गया। मुंबई में युवक एक कंपनी में काम करता है, जहां उसने किशोरी को अपने घर में बंधक बना लिया और कई बार उसकी आबरू लूटी। किशोरी ने कई बार भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। एक सप्ताह पूर्व किशोरी ने एक महिला की मदद से अपने परिजनों को फोन लगाकर बंधक होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मुंबई पहुंचे और अपनी बेटी को मुक्त कराकर शहर ले आए। पाटन पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत 29 मार्च को वह अपने घर के पास खड़ी थी, तभी हल्के गोंड़ आया, हल्के किशोरी के परिवार का पुराना परिचित था। जो उसे दमोह बांदकपुर घुमाने की बात करके अपने साथ ले गया। हल्के ने किशोरी को शादी का प्रलोभन दिया और दमोह की जगह वह उसे मुंबई ले गया। जहां किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, किशोरी के फोन करने पर परिजन मुंबई पहुंचे और उसे हल्के के घर से बाहर निकालकर शहर लाया गया। पुलिस ने अपराध और दुराचार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी हल्के गोंड़ की तलाश शुरू कर दी है।

पानी पीने के बहाने किशोरी से छेड़छाड़
तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छोटू पटैल नाम के युवक ने अश्लील छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुबह उसके माता-पिता काम पर चले गए थे, करीब 10 बजे छोटू पटैल उसके घर पहुँचा और पीने के लिए पानी माँगा। जैसे ही किशोरी ने पानी का गिलास छोटू के हाथ में दिया, उसने गिलास फेंककर किशोरी के साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए, जिसके बाद छोटू भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटू उर्फ सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags:    

Similar News