नागपुर शहर में 175 प्रतिबंधित क्षेत्र, जहां आना-जाना मना

नागपुर शहर में 175 प्रतिबंधित क्षेत्र, जहां आना-जाना मना

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-17 10:18 GMT
नागपुर शहर में 175 प्रतिबंधित क्षेत्र, जहां आना-जाना मना

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर मंें एक साल पहले वाले हालात फिर पैदा हो गए हैं। जिस क्षेत्र में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उस एरिया को प्रतिबंधित घोषित कर सील किया जा रहा है। पिछले वर्ष पॉजिटिव मरीजों के निवास से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाला एरिया सील किए जाने से लगभग आधा शहर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था। दरअसल इस बार कंटेनमेंट जोन पॉलिसी में बदलाव किया गया है। जहां पांच या इससे अधिक मरीज मिले हैं उसी परिसर को प्रतिबंधित घोषित किया गया है। इस तरह शहर के 175 एरिया कंटेनमेंट घोषित किए गए हैं। इस क्षेत्र में आना-जाना सख्त मना है।

नियमों का खुला उल्लंघन
शहर में कुछ ऐसे भी कंटेनमेंट जोन हैं, जहां कोई रोक-टोक नहीं है। महल के तिरंगा चौक स्थित कंटेनमेंट एरिया में बच्चे क्रिकेट खेलते और बड़े बिना मास्क लगाए घूमते हुए नजर आए। कमोबेश सभी कंटेनमेंट एरिया का यही हाल है। कुछ एरिया में पुलिस तैनात है, जबकि कुछ एरिया का बैरिकेडिंग कर उन्हीं के हाल पर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

यह है नियम
पांच व्यक्ति पॉजिटिव आने पर सीमित एरिया को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया जाता है।
मौजूदा स्थिति के आधार पर एरिया सील करने का निर्णय जोन स्तर पर लेने का अधिकार है।
यदि कोई बिल्डिंग में पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है, तो वहां बैरिकेड्स की आवश्यकता नहीं है।
बैरिकेड्स लगाए गए एरिया में पुलिस तैनात कर आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाती है।
कंटेनमेंट जोन से आवश्यक वस्तुओं के लिए वही व्यक्ति बाहर आ सकता है, जो निगेटिव है।
पॉजिटिव व्यक्ति के जोन से बाहर निकलने या नियम तोड़ने पर इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाता है।

जोनवार        प्रतिबंधित क्षेत्र  जोन कंटेनमेंट एरिया
लक्ष्मी नगर          23
धरमपेठ जोन        28
हनुमान नगर        23
धंतोली                 26
नेहरू नगर            08
गांधीबाग              11
सतरंजीपुरा           12
लकड़गंज             19
आशी नगर           14
मंगलवारी             11
कुल                    175
 

Tags:    

Similar News