19 करोड़ के ड्रग्स जब्त, दो विदेशी गिरफ्तार

19 करोड़ के ड्रग्स जब्त, दो विदेशी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-01 13:09 GMT
19 करोड़ के ड्रग्स जब्त, दो विदेशी गिरफ्तार

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क,मुंबई। एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 19 करोड़ रुपए से ज्यादा के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि केनियाई मूल की महिला सोफी सोन्गे अदीस अबाबा से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी। उसके पास से 2 किलो 700 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद कोकीन की कीमत 16 करोड़ 20 लाख रुपए है। सोफी दूसरी बार मुंबई आई है। जाम्बिया के नागरिक रिचर्ड चिरवा को गिरफ्तार करके उसके पास से एम्फेटामाइन जब्त किया गया, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है।

आरोपी ने नशीला पदार्थ क्रिकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले थाईगार्ड में छिपा कर रखा था। कोलाबा से यह नशे की खेप लेकर वह मुंबई से अदीस अबाबा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। एनसीबी के डायरेक्टर संजय झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के तार किन लोगों से जुड़े हैं। अप्रैल महीने से मुंबई एनसीबी की यह पांचवी बड़ी गिरफ्तारी है। इन मामलों में 96 करोड़ रुपए के ड्रग्स बरामद किए जा चुके हैं।

Similar News