नागपुर-आरमोरी मार्ग मजबूतीकरण के लिए 21.51 करोड़ रुपए मंजूर

नागपुर-आरमोरी मार्ग मजबूतीकरण के लिए 21.51 करोड़ रुपए मंजूर

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-05 08:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नया आर्थिक वर्ष शुरू होते ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने सड़क परिवहन मंत्रालय के वार्षिक नियोजन अंतर्गत नागपुर सहित महाराष्ट्र के राष्ट्रीय महामार्ग के 54 प्रकल्पों को मंजूरी प्रदान की है। 829 किमी. के राष्ट्रीय महामार्ग के लिए 4590 करोड़ रुपए को मंजूरी भी दी है। राज्य के महामार्गों का मजबूतीकरण, पुलों का निर्माणकार्य, सुधार व अन्य काम शामिल हैं। 

नागपुर उमरेड नागभीड़ ब्रह्मपुरी आरमोरी मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 21.51 करोड़ मंजूर किए है। यह 27 किमी. का रास्ता है। गोंदिया के पूर्व क्षेत्र में बायपास के लिए 7.36 करोड़ और मध्यप्रदेश सीमा पर राजेगांव व गोंदिया (बालाघाट टी प्वाइंट) सड़क के लिए 18.24 करोड़ मंजूर किए हैं। गढ़चिरोली जिले के राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 353 सी चोडमपल्ली से गुज्जीगुडम विभाग में साकोली, वडसा, आरमोरी, गडचिरोली, आष्टी, आलापल्ली, सिरोंचा सड़क के लिए 83.73 करोड़ रुपए मंजूरी प्रदान की है। गोंदिया जिले के चिचगढ़ से कोरची 20 किमी. सड़क के लिए 12.78 करोड़ मंजूर किए हैं। झालमाल विभाग अंतर्गत सावरगांव-मुरुमगांव, धानोरा, गढ़चिरोली-मूल चंद्रपुर रास्ते के चौड़ाईकरण के लिए 12.78 करोड़ और गढ़चिरोली-मूल चंद्रपुर सड़क के चौड़ाईकरण व मजबूतीकरण के लिए 6.95 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
 

Tags:    

Similar News