नागपुर में 234 नए मरीज, 283 हुए स्वस्थ

नागपुर में 234 नए मरीज, 283 हुए स्वस्थ

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-13 09:53 GMT
नागपुर में 234 नए मरीज, 283 हुए स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर जिले में पिछले करीब 20 दिन से कोरोना मरीजों की संख्या 500 से कम है। 200 से 300 के बीच आंकड़े देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब बस दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। वहीं, दूसरी लहर से मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका भी सता रही है। गुरुवार को नागपुर जिले में 24 घंटे में 234 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और 24 घंटे में 283 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

अब तक कुल 1 लाख 5 हजार 888 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। 99 हजार 132 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो कुल मरीजों का 93.61 फीसदी है। गुरुवार को 8 कोराेना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई। इसमें 2 ग्रामीण, 2 शहर और 4 जिले के बाहर के रहने वाले हैं। अब तक कुल 3 हजार 498 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। गुरुवार को सिर्फ 3 हजार 268 कोरोना के एक्टिव मामले थे।

यहां जांच में मिले संक्रमित 
पिछले 24 घंटे में नागपुर जिले में 4208 सैंपल की जांच हुई। इसमें 3974 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 234 नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसमें 9 एम्स, 70 मेडिकल, 49 मेयो, 6 माफसू, 17 नीरी, 11 आरटीएमएनयू, 48 निजी में जांच की गई, जबकि 24 जांच एंटीजन हैं।


 

Tags:    

Similar News