स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एमपी की जेलों से 239 बंदी होंगे रिहा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एमपी की जेलों से 239 बंदी होंगे रिहा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 17:53 GMT
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एमपी की जेलों से 239 बंदी होंगे रिहा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमपी की केन्द्रीय जेलों और जिला जेलों से अच्छे आचरण के पुरुस्कार स्वरुप 239 कैदी रिहा होंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है..

भोपाल सर्किल -   20 बंदी
उज्जैन सर्किल -   45 बंदी
सतना सर्किल -   16 बंदी
ग्वालियर सर्किल -   37 बंदी
बड़वानी सर्किल -    22 बंदी
होशंगावाद सर्किल -  08 बंदी
जबलपुर सर्किल -    33 बंदी
नरसिंहपुर सर्किल -   03बंदी
सागर सर्किल -       25 बंदी
रीवा सर्किल -        15 बंदी
दतिया सर्किल -     01 बंदी

उक्त रिहा होने वाले सभी कैदियों को प्रदेश की जेलों में विभिन्न लघु व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया गया है। रिहाई के समय कैदियों द्वारा अर्जित पारिश्रमिक राशि, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, अच्छे आचरण और जेल में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र जेलअधीक्षक द्वारा दिया जा रहा है ताकि रिहाई उपरांत बन्दी का पुर्नवास हो सके।

Similar News