बिहार भाजपा मुख्यालय में कोविड-19 से 24 लोग संक्रमित, कई ने खुद को आइसोलेट किया

बिहार भाजपा मुख्यालय में कोविड-19 से 24 लोग संक्रमित, कई ने खुद को आइसोलेट किया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-14 17:14 GMT
बिहार भाजपा मुख्यालय में कोविड-19 से 24 लोग संक्रमित, कई ने खुद को आइसोलेट किया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार भाजपा मुख्यालय में पार्टी के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट में हालांकि यह संख्या 75 से अधिक बतायी गयी है पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केवल 24 लोगों की रिपोर्ट सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट प्रारंभिक रैपिड परीक्षणों की हैं और हम अभी भी व्यापक क्यूटी आरपीआर के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सकारात्मक परीक्षण वालों में से किसी में भी रोग के लक्षण नहीं है फिर भी सावधानीपूर्वक ये सभी लोग अपने-अपने घरों में पृथकृ-वास कर रहे हैं। 

राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि हाल ही में परिसर का दौरा करने वाले एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की जानकारी होने पर पार्टी कार्यालय के अनुरोध पर सोमवार को नमूने एकत्र किए गए थे। उन्होंने कहा कि 110 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। इसमें सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि सभी अन्य स्टाफ शामिल थे। 

जायसवाल ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि सकारात्मक परीक्षण वालों में पार्टी के कितने पदाधिकारी शामिल हैं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने पुष्टि की कि इनमें चार पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इनमें राज्य उपाध्यक्ष राधन मोहन शर्मा और राजेश शर्मा, राज्य महासचिव देवेश कुमार और राज्य महासचिव (संगठन) नागेंद्र जी शामिल थे। 

Tags:    

Similar News