अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,  17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज से 2 करोड़ रुपए कमाए 

अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,  17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज से 2 करोड़ रुपए कमाए 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-27 12:13 GMT
अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,  17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज से 2 करोड़ रुपए कमाए 

डिजिटल डेस्क (मुंबई)। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने एक केस दर्ज किया है, जिसमें कुछ लड़के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं और वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं। ये कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है। इस बात की जानकारी शनिवार को मुंबई पुलिस ने मीडिया को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। 

मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश गुप्ता, प्रिंस कुमार साव और जितेंद्र गुप्ता है। छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कुछ लड़कियों को जबरन वीडियों में काम करने और शारीरिक संबंध बनाने पर भी मजबूर किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 5 लैपटॉप और 1 कैमरा जब्त किया गया है। साइबर सेल की डीसीपी रश्मी करंदीकर ने कहा कि कई शिकायतें मिल रहीं हैं, जिनमें नाबालिग लड़के/लड़कियों से दोस्ती कर उनसे अश्लील तस्वीरें हासिल करने के बाद ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचें। अभिभावको से भी अपील की गई है कि वे बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें।    

पुलिस के मुताबिक, इन वीडियो में गलत तरीके से लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया जाता है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है। अनुमान है कि इन चैनल ऑपरेटर्स को इससे कम से कम 2 करोड़ की आमदनी हुई है। 

Tags:    

Similar News