स्वाइल फ्लू का आंकड़ा 320 पार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से बढ़ रहे मरीज

स्वाइल फ्लू का आंकड़ा 320 पार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से बढ़ रहे मरीज

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-18 05:36 GMT
स्वाइल फ्लू का आंकड़ा 320 पार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से बढ़ रहे मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी शहर में लगातार पांव पसार रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आम जनता को जागरूक करने की जगह आंकड़े छिपाने का काम कर रहा है। हैरानी यह है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या इस साल करीब 320 का आंकड़ा पार कर चुकी है अर्थात हर दिन लगभग 3 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद मनपा का स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। 

दावे तो बहुत, पर खोखले
इस साल जनवरी से ही स्वाइन फ्लू के मरीजों संख्या बढ़ने लगी थी। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने इसे रोकने के तमाम बड़े-बड़े भी किए, लेकिन  जमीनी स्तर पर कोई प्रयास दिखा नहीं। नतीजतन, आंकड़ा बढ़ता ही रहा। शहर के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मनपा पर है, इसे जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगता है पल्ला झाड़ने में विश्वास कर रहे हैं। 

जनता को सचेत करने कोई कदम नहीं 
अचानक जब स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को सचेत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। स्वास्थ्य विभाग का शहर में कोई बुलेटिन नहीं निकलता है, जिससे लोग जागरूक हो सकें। आम नागरिकों को संवाद माध्यमों से मिलने वाली जानकारी को भी इन दिनों छिपाने की कोशिश हो रही है।  

जिम्मेदार का जवाब
आरोप लगाओगे तो सूचना के अधिकार में जानकारी मांगनी पड़ेगी।
-डॉ.संजय जयस्वाल,  उपसंचालक, स्वास्थ्य विभाग

Q- स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के आंकड़े क्यों छिपा रहा है?
A - आप ऐसे आरोप लगाओगे तो सूचना के अधिकार में जानकारी मांगनी पड़ेगी।
Q- इससे सचेत करने के लिए आम जनता को कैसे जानकारी देते हैं?
A -हम कोई बुलेटिन नहीं निकालते हैं, संवाद माध्यमों में जानकारी देते हैं।
Q- आंकड़ों को गोपनीय क्यों रखा जा रहा है, कर्मचारी कहते हैं-साहब के बोलने पर ही देंगे?
A - हमारे यहां जनसंपर्क विभाग नहीं है। हम पूछने पर बताते हैं। पब्लिक डोमेन में जानकारी नहीं रखते हैं।
Q- स्वाइन फ्लू की जागरूकता के लिए आपका विभाग क्या कर रहा है?
A - जनवरी में मरीज बढ़ने के बाद हमनें घरों में पर्चे बांटे थे।
Q- मरीजों की बढ़ती संख्या के लिए क्या किया जा रहा है?
A - एक माह पहले पर्चे बांटकर जागरूकता की गई थी।

मनपा की गंभीरता का आकलन आसान
स्वाइन फ्लू को लेकर मनपा का स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है, इसका अंदाजा उपसंचालक डॉ.संजय जयस्वाल के जवाबों से लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News