नागपुर मेट्रो के 333 करोड़ के प्रकल्प का मार्ग खुला

नागपुर मेट्रो के 333 करोड़ के प्रकल्प का मार्ग खुला

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-21 08:46 GMT
नागपुर मेट्रो के 333 करोड़ के प्रकल्प का मार्ग खुला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो रेल नागपुर के 333 करोड़ के विस्तार प्रकल्प का मार्ग खुल गया है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द ही यह प्रकल्प पूरा होगा। नागपुर मेट्रो का विस्तार करके नरखेड़, वर्धा, रामटेक व भंडारा शहर को जोड़ने की मांग कई दिनों से की जा रही थी। महामेट्रो ने इस संबंध में विस्तृत प्रकल्प रिपोर्ट तैयार की है। उसे केंद्र सरकार को पेश करने की मंजूरी नगर विकास विभाग ने दे दी है। देशमुख ने बताया कि इस प्रकल्प के तहत नरखेड़, वर्धा, रामटेक व भंडारा शहर को जोड़ा जाएगा। मार्ग पर ब्राडगेज वातानुकुलि मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। प्रकल्प के लिए 333.60 करोड रुपए खर्च होंगे। प्रकल्प के लिए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता के तौर पर 21 करोड़ 30 लाख रुपए का ब्याज रहित कर्ज देने की मंजूरी नगर विकास विभाग ने दी है। इस संबंध में 19 नवंबर को आदेश जारी किया गया है।

सभी शहर व गांव नागपुर से जुड़ेंगे 
देशमुख के अनुसार काटोल-नरखेड़ मार्ग सबसे लंबा 85.53 किमी का रहेगा। इसमें 11 स्थानक रहेंगे। भंडारा मार्ग 62.7 किमी का है उसमें 11 स्थानक रहेंगे। वर्धा मार्ग 78.7 किमी का है। इस मार्ग पर 8 स्थानक रहेंगे। रामटेक मार्ग पर 8 स्थानक रहेंग। यह मार्ग 41.6 किमी का है। प्रकल्प के तहत मेट्रो मार्ग के सभी शहर व गांव नागपुर से जुड़ जाएंगे।

Tags:    

Similar News